संवाददाता, अक्टूबर 18 -- Azam Khan News: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता मोहम्मद आजम खान एक बार फिर बीमार हो गए हैं। उनकी बीमारी का हवाला देते हुए अधिवक्ता ने कोर्ट में स्थगन प्रार्थना पत्र दिया, जिसके चलते आजम से जुड़े मुकदमों में सुनवाई गुरुवार को टल गई। भाजपा नेता और शहर विधायक आकाश सक्सेना ने सपा के पूर्व विधायक अब्दुल्ला आजम और आजम खान पर धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया था। आरोप था कि इन्होंने सोची समझी साजिश के तहत अब्दुल्ला आजम के दो पैनकार्ड बनवाए और उनका इस्तेमाल किया। एडीजीसी संदीप सक्सेना ने बताया कि इस मामले में बचाव पक्ष के अधिवक्ता के स्थगन के चलते बहस नहीं हुई और सुनवाई टल गई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आजम खान को दिल्ली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अब इस केस में सुनवाई के लिए अगली तारीख मुकर्रर कर दी गई है। दूसरी ओर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.