आगरा, अगस्त 7 -- सपा सरकार में आजम खां के करीबी रहे पूर्व आईएएस अब्दुल समद के खिलाफ विजिलेंस आगरा सेक्टर थाने में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज हुआ है। वर्ष 2022 में विजिलेंस को खुली जांच के आदेश मिले थे। जांच के दौरान पाया गया कि नगर आयुक्त गाजियाबाद के पद पर तैनाती के दौरान उन्होंने अपनी आय से 113 प्रतिशत अधिक खर्चा किया। इस संबंध में पूछताछ करने पर उन्होंने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। वृंदावन योजना सेक्टर-11 आवास विकास परिषद, रायबरेली मार्ग (लखनऊ) निवासी अब्दुल समद सेवानिवृत्त हो चुके हैं। सपा सरकार में उनकी गिनती ताकतवर अफसरों में होती थी। वह आजम खां के करीबी थे। उन्हें आजम खां के प्रतिनिधि के रूप में जाना जाता था। एसपी विजिलेंस आगरा सेक्टर आलोक शर्मा ने बताया कि इंस्पेक्टर विजिलेंस रवींद्र कुमार दुबे ने खुली...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.