सहारनपुर, सितम्बर 23 -- समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम खां की 23 महीने लंबी जेल अवधि के बाद रिहाई के उपलक्ष्य में सपा कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर अपनी खुशी का इजहार किया और और उनके शीघ्र ही क्षेत्रीय तथा सामाजिक कार्यों में सक्रिय होने की उम्मीद जताई। सपा जिला अध्यक्ष चौधरी अब्दुल वाहिद ने आजम खान की रिहाई को सत्य व न्याय की जीत बताया। कहा कि न्यायपालिका पर उनका पूर्ण विश्वास है और पूर्व मंत्री की रिहाई से कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ा है। वाहिद ने कहा कि आजम खान सामाजिक न्याय की लड़ाई लड़ने के लिए एक बार फिर कार्यकर्ताओं के बीच होंगे और न्यायालय ने उनके साथ न्याय किया है। पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष विजेश शर्मा, प्रदेश कार्यकारिणी विशेष आमंत्रित सदस्य रतन यादव, पार्षद हाजी नूरआलम, पार्षद मोहर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.