नई दिल्ली, अक्टूबर 28 -- समाजवादी पार्टी के सीनियर लीडर आजम खान के परिवार मुश्किलें कम नहीं हो रही है। आजम खान के बेटे और सपा के पूर्व विधायक अब्दुल्ला आजम का पासपोर्ट कोर्ट में जमा किया जाएगा। इसको लेकर एमपी-एमएलए मजिस्ट्रेट कोर्ट ने अभियोजन पक्ष के प्रार्थना पत्र पर यह निर्णय सुनाया है। इस मामले में अगली सुनवाई 10 नवंबर को होगी। मालूम हो कि पूर्व विधायक अब्दुल्ला आजम के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी के नेता एवं शहर विधायक आकाश सक्सेना ने सिविल लाइंस कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था। जिसमें आरोप लगाया था कि अब्दुल्ला आजम ने दो अलग अलग जन्म प्रमाण पत्रों से दो अलग-अलग पासपोर्ट बनवाए हैं। इस मुकदमे का ट्रायल एमपी-एमएलए मजिस्ट्रेट कोर्ट में चल रहा है। इस मामले की सुनवाई हो रही है। सोमवार को हुई सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष की ओर से अदालत में एक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.