आजमगढ़, जनवरी 8 -- आजमगढ़, संवाददाता। एसआईआर के बाद जिले में मतदान केंद्रों और मतदेय स्थलों का जिला निर्वाचन अधिकारी की ओर से निर्धारण कर दिया गया है। जिले में सात मतदान केंद्र और 518 मतदेय स्थलों की वृद्धि हुई है। जिले के 10 विधानसभा क्षेत्रों में एसआईआर के पूर्व कुल 2291 मतदान केंद्र और 3869 मतदेय स्थल थे। एसआईआर के बाद वृद्धि होने से जिले में 2298 मतदान केंद्र और 4387 मतदेय स्थल हो गए हैं। इस प्रकार से सात मतदान केंद्र और 518 मतदेय स्थलों की वृद्धि हुई है। जबकि पूर्व की अपेक्षा इस बार 5 लाख 66 हजार वोटर घट गए हैं। अब प्रत्येक बूथ पर 1200 वोटरों की संख्या निर्धारित की गई है। वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव में 4387 बूथों पर मतदाता अपने वोट से 10 विधायक चुनेंगे। जिले में प्रस्तावित मतदेय स्थलों की संख्या विधानसभा मतदान केंद्र मतदेय...