आजमगढ़, फरवरी 22 -- अहरौला, हिन्दुस्तान संवाद। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि आजमगढ़ को लोग सपा का गढ़ कहते हैं, मै उसी गढ़ को तोड़ने के लिए आया हूं। उन्होंने कहा कि इस समाजिक समरसता रैली में ब्राह्मण के साथ समाज के हर वर्ग की ऐतिहासिक भागीदारी इस बात का संकेत है कि जनता अब हक लूटने वालों का साथ छोड़ रही है। उक्त बातें उन्होंने जनता इंटर कालेज अहरौला में सुभासपा की रविवार को आयोजित रैली को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि इस सामाजिक समरसता महारैली ने 2027 विधानसभा चुनाव का शंखनाद कर दिया। उन्होंने दावा किया कि जिस आजमगढ़ में पहले समाजवादी पार्टी जीतती थी, वहीं भीड़ अब समाजवादी पार्टी को हराने का काम करेगी। युवाओं से अपील करते हुए कहा कि वे सपा की 'गुलामी' छोड़ें। राजभर ने आरोप लगाय...