आजमगढ़, जनवरी 27 -- आजमगढ़। हिन्दुस्तान के आजमगढ़ ब्यूरो चीफ चंद्रप्रकाश उपाध्याय के पिता अमरनाथ उपाध्याय का सोमवार देर शाम निधन हो गया। वह हृदय रोग से पीड़ित थे। 75 वर्षीय अमरनाथ उपाध्याय ने बीएचयू अस्पताल में अंतिम सांस ली। मूलरूप से गाजीपुर के सब्बलपुर खुर्द के रहनेवाले अमरनाथ उपाध्याय माध्यमिक शिक्षा विभाग से रिटायर होने के बाद वर्ष 2010 से अपने पैतृक गांव में रह रहे थे। परिवार में पत्नी, एक पुत्र और तीन पुत्रियां हैं। सोमवार देररात वाराणसी के हरिश्चंद्र घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। मुखाग्नि चंद्रप्रकाश उपाध्याय ने दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...