जौनपुर, फरवरी 9 -- मड़ियाहूं, हिन्दुस्तान संवाद। स्वर्गीय डॉ. कुलदीप सरोज और स्वर्गीय मंगला प्रसाद की स्मृति में आयोजित जिला स्तरीय निःशुल्क क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला रविवार को बलभद्र इंटर कॉलेज पाली सुभाषपुरा के मैदान में खेला गया। रोमांचक फाइनल में आजमगढ़ की टीम ने गाजीपुर को सात विकेट से पराजित कर खिताब अपने नाम किया। उद्घाटन मुख्य अतिथि प्रेम नारायण यादव बाबा ने फीता काटकर किया। उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खेल भावना के साथ मुकाबला खेलने का संदेश दिया। फाइनल मैच दो-दो पारियों में खेला गया। पहली पारी में गाजीपुर की टीम ने 15 ओवर में छह विकेट खोकर 158 रन बनाए। जवाब में आजमगढ़ की टीम ने 15 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 176 रन बनाकर 18 रनों की बढ़त हासिल की। दूसरी पारी में गाजीपुर की टीम 15 ओवर में 143 रन पर ऑलआउट ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.