संवाददाता, अक्टूबर 14 -- उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिला कारागार के अधीक्षक (Jail Superintendent) आदित्य कुमार को सस्पेड कर दिया गया है। आजमगढ़ जेल में एक बंदी ने जेल सुपरिटेंडेंट के फर्जी दस्तखत से जेल के बैंक खाते में सेंध लगा दी थी। उसने 17 महीने में धीरे-धीरे करके 52 लाख से अधिक रुपए निकाल लिए थे। करीब 25 बार जेल की चेकबुक से फर्जी दस्तखत के जरिए उसने रुपए निकाले। इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी रामजीत यादव उर्फ संजय सहित चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया था। गिरफ्तार आरोपियों में जेल का वरिष्ठ सहायक और चौकीदार भी शामिल है। जेल सुपरिटेंडेंट के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई वित्तीय अनियमितताओं और अपने पदीय कर्तव्यों के सम्यक निर्वहन में विफल पाए जाने के कारण की गई है। उत्तर प्रदेश के कारागार प्रशासन एवं सुधार सेवाएं विभाग ने यह कार्रवाई की है। यह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.