आजमगढ़, जुलाई 13 -- आजमगढ़, संवाददात। सम्मान एवं स्वावलंबन के लिए जनपद की महिला पुलिस ने पवई में रविवार को महिला और बच्चों से सम्बन्धित समस्याओं, मुद्दों पर समझ बनाने के लिए जागरूक किया। घरेलू हिंसा से संरक्षण, दहेज प्रतिषेध, कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न निवारण, पॉक्सो, बाल विवाह प्रतिषेध, महिलाओं की गरिमा के विरुद्ध प्रमुख अपराधों की जानकारी दी। महिला हिंसा से संबंधित अन्य शिकायतों के निवारण के लिए वीमेन पावर लाइन (1090), पुलिस आपातकालीन सेवा (112), सीएम हेल्पलाइन नंबर (1076), चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर (1098), वन स्टाप सेन्टर (181), साइबर हेल्पलाइन नंबर (1930), स्वास्थ्य सेवा हेल्पलाइन नंबर (102), एम्बुलेन्स सेवा (108), जनसुनवाई पोर्टल, स्थानीय थाने की हेल्प डेस्क, राष्ट्रीय आघ्झैर राज्य महिला आयोग के सम्बन्ध में जानकारी देकर जागरूक किया गया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.