देवरिया, जनवरी 17 -- देवरिया, निज संवाददाता। देवरिया जिले में शुक्रवार की भोर में एक बार फिर पुलिस की गोलियां तड़तड़ा उठीं। सुरौली थाना क्षेत्र के ठाकुरदेवा पुल के समीप रफ्तार गैंग के सरगना मंटू यादव उर्फ अपराधी से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। इसमें अपराधी के पैर में गोली लगी और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उसे महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। आजमगढ़ के एसएसपी ने उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा था। सुरौली और मदनपुर थाने की पुलिस पकड़ी बाजार के समीप भोर में चेकिंग अभियान चला रही थी। इस बीच सूचना मिली कि सुकईपुरा से ठाकुरदेवा पुल की तरफ जाने वाली सड़क से एक शातिर बदमाश आ रहा है। इस पर दोनों थानों की पुलिस सक्रिय हो गई और ठाकुरदेवा पुल के पास पहुंच गई। इस बीच एक तेज रफ्तार बाइक से आता हुआ युवक नजर आया। पुलिस टीम ने टा...