आजमगढ़, फरवरी 16 -- आजमगढ़, संवाददाता। दीवानी कचहरी को बम से उड़ाने की धमकी मिलते ही हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पुलिस ने कचहरी परिसर को खाली करा दिया। बम निरोधक दस्ता के साथ डॉग स्क्वायड टीम ने कचहरी पहुंच कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। उक्त धमकी भरा मैसेज हाईकोर्ट के अधिकारिक वेबसाइट पर मिला है। शनिवार और रविवार के दो दिन के अवकाश के बाद सोमवार को दीवानी कचहरी सुबह नौ बजे खुल गई। कचहरी खुलते ही सुबह से वादकारियों की पूरे परिसर में गहमा-गहमी रही। बताया जाता है कि सुबह करीब 10 बजे हाईकोर्ट के अधिकारिक वेबसाइट पर किसी ने दीवानी कचहरी को बम से उड़ाने की धमकी भरा मैसेज भेजा। यह मैसेज मिलते ही न्यायिक अधिकारियों के साथ ही पुलिस और प्रशासन में खलबली मच गई। आनन-फानन में काफी संख्या में पुलिस फोर्स के साथ बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वायड टीम दीवानी कचह...