आजमगढ़, फरवरी 21 -- आजमगढ़, संवाददाता। जल निगम ग्रामीण के अधीक्षण अभियंता मुकीम अहमद को शनिवार को प्रबंध निदेशक डॉ. राजशेखर ने निलंबित कर दिया। उन पर कार्यों में लापरवाही बरतने और अधिकारी-कर्मचारी आचरण नियमावली का उल्लंघन करने का आरोप है। उनके पास बलिया जिले के एक्सईएन का भी प्रभार था। सुबह वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए हुई मीटिंग के दौरान एसी की कहासुनी हुई थी। जल निगम से जुड़े सूत्रों के अनुसार, वीसी के दौरान एमडी ने जल निगम की लंबित परियोजनाओं को जल्द पूरा कराने के लिए कहा। जिस पर अधीक्षण अभियंता ने ठेकेदारों के बकाया भुगतान का मामला उठाया। उन्होंने कहा कि ठेकेदार भुगतान के बाद ही कार्य पूरा करने के लिए कह रहे हैं। इसी बात पर उनकी अफसरों के साथ कहासुनी हुई। एमडी ने राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल कार्यक्रम अंतर्गत स्वीकृत कार्यों को पूर्ण न करने,...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.