नई दिल्ली, अक्टूबर 13 -- पंजाब के लुधियाना में फेमस हिंदी न्यूज चैनल आजतक की मैनेजिंग एडिटर व ऐंकर अंजना ओम कश्यप और इंडिया टुडे ग्रुप के चेयरमैन और एडिटर इन चीफ अरुण पुरी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। उनपर वाल्मीकि समुदाय की भावनाओं को आहत करने का आरोप है। जानकारी के मुताबिक भारतीय वाल्मीकि धरम समाज की शिकायत के अनुसार एफआईआर दर्ज की गई है। एफआईआर में आरोप लगाया गया है कि अंजना ओम कश्यप ने प्राचीन संत वाल्मीकि को लेकर अभद्र टिप्पणी की थी। उनका यह शो चैनल के आधिकारिक सोशल मीडिया पेज पर प्रसारित किया गया था। वाल्मीकि धरम समाज ने उनकी टिप्पणी को अपमानजनक बताते हुए पूरे समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचाने की बात कही है। संगठन ने राष्ट्रीय स्तर पर मुद्दा उठने और प्रदर्शन करने की भी धमकी दी है। संगठन के राष्ट्रीय संयोजक चौधरी यशपाल ने कहा, हम क...