हरिद्वार, मई 24 -- हरिद्वार, संवाददाता। अचीवर्स होम पब्लिक स्कूल में शनिवार को शिक्षाविद् दिवस समारोह में मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया। निदेशक सचिन अहलूवालिया, नितिन अहलूवालिया, संयुक्त निदेशक सिद्धार्थ अहलूवालिया और प्रिंसिपल ने दीप जलाकर इसका शुभारंभ किया। कार्यक्रम में शैक्षिक सत्र 2024-25 के कक्षा 5 से 12 तक के छात्रों को उत्कृष्ट प्रदर्शन पर प्रमाण पत्र, बैज और प्रतीक चिह्न प्रदान दिए गए। समारोह में कक्षा 10 की टॉपर दिव्यांशी दयाल और कक्षा 12 की टॉपर निष्ठा सक्सेना को भी सम्मानित किया गया। उन्हें 11,000 रुपये नगद दिए गए। प्रिंसिपल ने छात्रों की मेहनत और लगन की सराहना की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.