मुंगेर, अक्टूबर 8 -- मुंगेर, एक संवाददाता। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा बिहार विधानसभा चुनाव- 2025 की घोषणा के बाद मुंगेर जिले में आदर्श आचार संहिता प्रभावी हो गई है। इसके पश्चात जिला पदाधिकारी सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी निखिल धनराज ने अपनी अध्यक्षता में मंगलवार को निर्वाचन की तैयारियों की समीक्षा के लिए कलेक्ट्रेट सभागार में मुंगेर के तीनों विधानसभाओं के अधिकारियों के साथ एक बैठक आयोजित की। बैठक में 164-तारापुर, 165-मुंगेर और 166-जमालपुर विधानसभा क्षेत्रों के निर्वाची पदाधिकारी एवं सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी उपस्थित रहे। इसके अलावा बैठक में तारापुर के अनुमंडल पदाधिकारी तारापुर, सदर अनुमंडल पदाधिकारी, भूमि सुधार उपसमाहर्ता सदर एवं मुंगेर के जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी भी उपस्थित रहे। बैठक में डीएम ने अब तक किए गए निर्वाचन संबंधी सभी कार्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.