जमशेदपुर, फरवरी 17 -- पूर्वी सिंहभूम जिले में डोर स्टेप डिलीवरी (डीएसडी) ठेकेदारों को बदलने की सारी कागजी प्रक्रिया फिलहाल ठप पड़ गई है। अब मार्च में ही इस मामले में प्रक्रिया आगे बढ़ सकेगी। दरअसल नगर निकाय चुनाव की वजह से जो आदर्श आचार संहिता लागू है, उसी की चपेट में यह कार्य आ गया। यूं तो निकाय चुनाव जिले के छोटे से हिस्से में हो रहा है। परंतु डीएसडी का ठेका पूरे जिले के लिए है। इस वजह से वह क्षेत्र भी इसमें आ जाते हैं, जहां चुनाव हो रहे हैं। इसकी वजह से सारी तैयारी हो जाने के बावजूद इसे रोक दिया गया। 27 फरवरी को चुनाव प्रक्रिया संपन्न होने के बाद ही इसमें कुछ हो सकेगा। दरअसल पूर्वी सिंहभूम जिले में पांच साल के बाद डोर स्टेप डिलीवरी ठेकेदार बदलेंगे। नए सिरे से टेंडर करने के लिए आपूर्ति विभाग को उपायुक्त की ओर से अनुमति मिल गई है। उपायुक...