मऊ, फरवरी 11 -- मऊ, संवाददाता। विधायक अब्बास अंसारी के आचार संहिता उल्लंघन से सम्बंधित मामले में बुधवार को भी गवाह तत्कालीन थाना प्रभारी पंकज सिंह के अदालत में उपस्थित नहीं होने के कारण सुनवाई नहीं हो सकी। कोर्ट ने मामले में अगली सुनवाई के लिए 18 फरवरी की तिथि नियत किया है। बीते विधान सभा चुनाव के दौरान आचार संहिता उल्लंघन मामले में थाना दक्षिण टोला में अब्बास समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। 21 जनवरी 2022 को मऊ कोर्ट ने विधानसभा चुनाव आचार संहिता उल्लंघन के मामले में विधायक अब्बास अंसारी के खिलाफ लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा 133 के तहत आरोप तय किए थे। बुधवार को मुख्य गवाह तत्कालीन थाना दक्षिण टोला के थानाध्यक्ष पंकज सिंह की गवाही होनी थी। चुनाव आयोग की शिकायत पर तत्कालीन थाना प्रभारी पंकज कुमार सिंह ने 12 फरवरी 20...