जमशेदपुर, फरवरी 1 -- चाईबासा स्थित एमपी-एमएलए विशेष न्यायालय ने पांच साल पुराने आचार संहिता उल्लंघन मामले में पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार और झारखंड के शिक्षा मंत्री सह पूर्व झामुमो जिलाध्यक्ष रामदास सोरेन को बरी कर दिया। कोर्ट ने पर्याप्त साक्ष्य के अभाव में यह फैसला सुनाया। यह मामला 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान सोनारी थाना में दर्ज कांड संख्या 52/2019 से जुड़ा था। उस समय रामदास सोरेन झामुमो के जिलाध्यक्ष थे और दिनेश कुमार भाजपा के जिलाध्यक्ष थे। दोनों पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा सरकारी खंभे और भवनों पर पार्टी का झंडा और बैनर लगाने को लेकर मामला दर्ज किया गया था। मामले की सुनवाई चाईबासा स्थित विशेष अदालत में चल रही थी, जहां 7 जून 2024 को आरोपों की व्याख्या की गई थी और शुक्रवार को दोनों को बरी कर दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स...