मऊ, जनवरी 21 -- मऊ, संवाददाता। आचार संहिता उल्लंघन मामले में सुभासपा विधायक अब्बास अंसारी समेत पांच आरोपियों के खिलाफ बुधवार को कोर्ट ने आरोप तय कर दिया। मामले में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने साक्ष्य के लिए 4 फरवरी की तिथि नियत किया। वहीं विधायक समेत पांचों आरोपियों की कोर्ट में पेशी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। मुख्य द्वार पर गहन तलाशी के उपरांत कोर्ट परिसर के अंदर लोगों को प्रवेश प्रदान किया गया। वर्ष 2022 के विधान सभा चुनाव के दौरान सुभासपा विधायक के ऊपर 12 फरवरी 2022 थाना दक्षिण टोला में मुकदमा दर्ज किया गया था। थाना दक्षिण टोला में दर्ज मुकदमे में आरोप लगाया गया था कि अब्बास अंसारी चुनाव प्रचार के दौरान तय सीमा से अधिक वाहनों का काफिला लेकर चल रहे हैं। मामले में चुनाव आयोग की शिकायत पर तत्कालीन थानाध्यक्ष दक्षिण टोला प...