इटावा औरैया, फरवरी 4 -- इटावा, संवाददाता। तपस्वी सम्राट आचार्य सन्मति सागर मुनिराज के अंतिम शिष्य एवं जैन धर्म के प्रभावशाली संत आचार्य सुबल सागर महाराज ससंघ का भिंड से पदबिहार करते हुए बुधवार को नगर आगमन हुआ।इस अवसर पर श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर, नशिया जी से भव्य मंगल प्रवेश एवं आगवानी जुलूस निकाला गया जिसमें काफी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए । आगवानी जुलूस नशिया जी मंदिर से प्रारंभ होकर टिक्सी मंदिर, बजरिया, छैराहा, पचराहा, सीओ सिटी चौराहा, तिकोनिया, पक्की सराय, नगरपालिका चौराहा, रंगलाल चौराहा होते हुए महावीर मार्ग स्थित लालपुरा जैन मंदिर पहुंचा। नगर भ्रमण के दौरान श्रद्धालुओं ने आचार्य श्री का पाद प्रक्षालन, आरती एवं वंदना कर भावभीना स्वागत किया। पूरा नगर गुरुदेव के पावन आगमन पर भक्ति, श्रद्धा और उत्साह से सराबोर नजर आया। आचार्...