नई दिल्ली, फरवरी 20 -- नई दिल्ली। दिल्ली सरकार के आचार्य श्री भिक्षु अस्पताल में तीन वरिष्ठ रेजिडेंट डॉक्टर नियुक्त किए जाएंगे। दो वरिष्ठ रेजिडेंट डॉक्टरों की नियुक्ति एनेस्थीसिया विभाग में और एक वरिष्ठ रेजिडेंट डॉक्टर की नियुक्ति सर्जरी विभाग में होगी। इसके लिए 24 फरवरी को साक्षात्कार आयोजित किया जाएगा। नियुक्ति प्रक्रिया और पात्रता से संबंधित जानकारी स्वास्थ्य विभाग की वेबसाइट से ली जा सकती है। इच्छुक अभ्यर्थी सुबह साढ़े नौ बजे से 11 बजे के बीच अस्पताल पहुंचकर साक्षात्कार में हिस्सा ले सकते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...