सहारनपुर, जून 30 -- सहारनपुर। सहारनपुर में प्रथम बार शास्त्रों में उल्लेखित चतुर्विद संघ, जिसमें महामुनिराज,आर्यिकाए, श्रावक और श्राविकाए सम्मिलित हुए। परम पूज्य आचार्य विमर्श सागर महाराज, 14 मुनिराज और 20 आर्यिकाओं का जैन मंदिर चंद्रनगर से जैन बाग स्थित प्राचीन श्री मंदिर में भव्य ऐतिहासिक मंगल प्रवेश हुआ। चंद्रनगर से श्रद्धालुओं का विशाल समूह घंटाघर, नेहरू मार्केट, शहीदगंज बाजार, नया बाजार, सराफा बाजार, हलवाई हट्टा, रानी बाजार, रायवाला होते हुए जैन बाग मंदिर पहुंचा। पूरे नगर को तोरण द्वार से दिव्य रूप से सजाया गया था। अनेक स्थानों पर परम पूज्य आचार्य श्री की मंगल आरती की गई। घंटाघर पर महापौर डॉ. अजय सिंह, नगर विधायक राजीव गुंबर, भाजपा महानगर के अध्यक्ष शीतल विश्नोई ने कार्यकर्ताओं के साथ परम पूज्य आचार्य श्री का स्वागत कर आशीर्वाद प्राप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.