बलरामपुर, जनवरी 3 -- बलरामपुर संवाददाता। एमएलके पीजी कॉलेज के हिंदी विभागाध्यक्ष सेवानिवृत प्रो डॉ चंदेश्वर पांडेय के बेटे आचार्य मोहित को ज्योतिषी में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें लखनऊ के मां श्री महाकाली विद्या मंदिर कॉलेज के 30वें वार्षिकोत्सव में दिया गया। समाज सेवा एवं ज्योतिष में कीर्तिमान स्थापित करने पर आचार्य मोहित को कई सम्मान मिल चुके हैं। बताया जाता है कि वर्ष 2017 से ज्योतिष के क्षेत्र में सक्रिय आचार्य मोहित अब तक 10 हजार से अधिक कुंडलियों का विश्लेषण कर चुके हैं। सोशल मीडिया पर उनके द्वारा संचालित समूह ज्योतिष विज्ञान एवं भविष्य दर्शन से लगभग 3 लाख लोग जुड़े हुए हैं। ज्योतिष के साथ-साथ समाज सेवा में भी वह अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं। उनके उत्कृष्ट कार्यों को देखते हुए समाजसेवी कॉलेज प्रबंधन एवं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.