देहरादून, अक्टूबर 6 -- ऋषि कल्पआश्रम में भगवान भोलेनाथ के मंदिर का भूमि पूजन किया गया। इस दौरान आचार्य अरुण कुमार के जन्मोत्सव पर भव्य भजन संध्या भी आयोजित की गई। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष संगठन सूर्यकांत धस्माना ने चंद्रबनी स्थित कल्प आश्रम में भगवान भोलेनाथ मंदिर में पूजा की।उन्होंने कहा कि ईश्वर हर जगह हर कण में है लेकिन देश कल परिस्थितियों के अनुसार इंसान उसको पूजने के लिए अपने अपने हिसाब से उसका पूजा स्थल बनाता है लेकिन असली पूजा मानव सेवा है जो वर्षों से आचार्य अरुण जी पिछले बाइस वर्षों से कल्प आश्रम के माध्यम से शिक्षा, आयुर्वेद एवं योग के माध्यम से कर रहे हैं। कहा कि सनातन धर्म का मूल सर्वे भवन्तु सुखीना सर्वे संतु निरामया है और हम बिना भेदभाव के संसार के हर प्राणी को सुखी व निरोगी होने की कामना करते हैं।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.