फरह (मथुरा), जून 13 -- राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत ने स्वयं सेवकों से शुक्रवार को कहा कि वे अपना आचरण और व्यवहार ठीक रखें। अगर वे अपना आचरण ठीक रखेंगे तो हिंदू समाज बैसा ही व्यवहार करेगा। गो ग्राम परखम में चल रहे राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के कार्यकर्ता विकास प्रथम वर्ग सम्मेलन में शामिल होने गुरुवार को संघ प्रमुख मोहन भागवत पहुंचे थे। शुक्रवार की सुबह उन्होंने शाखा में हिस्सा लिया और इसके बाद कार्यकर्ताओं को बौद्धिक दिया। सुबह करीब 10:50 बजे बौद्धिक शुरू हुआ और करीब एक घंटे तक उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। 11:50 बजे तक उनका बौद्धिक चला। मोहन भागवत ने कार्यकर्ताओं से अपना आचरण और व्यवहार ठीक रखने को कहा। उन्होंने कहा कि संघ के स्वयं सेवक अपना आचरण और व्यवहार ठीक करेंगे तो हिंदू समाज बैसा ही आचरण और व्यवहार करेगा। राष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.