हरदोई, अप्रैल 25 -- हरपालपुर। अज्ञात कारणों के चलते आग लगने से एक घर की गृहस्थी समेत सात घरों के रखे छप्पर जलकर राख हो गए। अग्निकांड में दो मवेशी भी झुलस गए। ग्रामीणों ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से कई लाख का नुकसान होने की आशंका है। हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के प्रतिपालपुर गांव में गुरुवार के दोपहर में अज्ञात कारणों से दिनेश के घर से आग लग गई। देखते-देखते आग ने सात घरों को चपेट में ले लिया। सेवाराम के घर में आग से गृहस्थी सहित अन्य सामान जलकर राख हो गया। रामगोपाल दुबे का छप्पर, रामसनेही के घर में रखा छप्पर तथा मनफूल के घर में रख का छप्पर जल गया तथा उसके नीचे बंधी गाय झुलस गई। राजकुमार के घर में रखा छप्पर भी जलकर राख हो गया। दिनेश के घर में आग लगने से छप्पर के नीचे बंधी भैंस झुलस गई तथा प्रदीप का भी छप्पर जलकर राख हो गया। ग्रामीणो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.