संभल, मार्च 23 -- बाथरूम में लगे गैस गीजर में आग लगने से झुलसे जूता व्यापारी ने उपचार के दौरान दिल्ली स्थित अस्पताल में दम तोड़ दिया। जिसके बाद परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने शुक्रवार की शाम उनका अंतिम संस्कार कर दिया। शहर के मोहल्ला चुन्नी निवासी रमेश चन्द्र 65 वर्ष पुत्र फग्गन लाल मंगलवार की सुबह नहाने के दौरान गैस गीजर में आग लगने से झुलस गए थे। उनके छोटे भाई थानेश्वर दयाल ने बताया कि वह बाथरूम में नहाने गए थे। जैसे ही उन्होंने नहाने के लिए गैस गीजर ऑन किया तो उसमें आग लग गई थी। जिससे वह 80 प्रतिशत झुलस गए थे। बेटा रविकांत और अन्य परिजन उन्हें उपचार के लिए निजी अस्पताल ले गए थे। जहां हालत बिगड़ने पर उन्हे बेहतर इलाज के लिए दिल्ली स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। गुरुवार की देर रात उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। जूता ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.