हाथरस, फरवरी 2 -- सासनी। बृहस्पतिवार को एक घर में महिला ने आग लगा ली, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गई थी। परिजन महिला को गंभीर हालत में अलीगढ़ मेडिकल लेकर पहुँचे थे, जहां पर गंभीर हालत होने के कारण दिल्ली के हायर सेंटर में रेफर कर दिया था। जहाँ पर उपचार चल रहा था। रविवार को उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। महिला की मौत के बाद मायके पक्ष के लोगों ने ससुरालीजनो पर पेट्रोल डालकर आग लगाने का आरोप लगा लगाया है। जिसके कारण उसकी बेटी की मौत हुई है। जानकारी के अनुसार गांव लहौर्रा में मनी पत्नी प्रदीप सागर उम्र 23 वर्ष ने घर के कमरे में बंद होकर आग लगा ली थी। जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गई थी। परिजन घायल को लेकर मेडिकल कॉलेज गए थे जहां गंभीर हालत होने के कारण दिल्ली के एक हायर सेंटर में मनी का उपचार चल रहा था। उपचार के दौरान उसकी की मौत हो गई। मृतक...