मुजफ्फरपुर, अप्रैल 24 -- साहेबगंज। पकड़ी बसारत और राजैपुर गांव में गुरुवार को आग लगने से चार घर जलकर राख हो गए। बहन को घर से निकालने के दौरान विवेक कुमार (15) झुलस गया। उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया। अग्नीपीड़ितों में रीता देवी, सुमित्रा देवी तथा राजेपुर निवासी नागेश्वर ठाकुर, किशोरी पंडित शामिल है। घटना में कपड़ा, बर्तन, अनाज सहित चार लाख की संपत्ति जलने का अनुमान है। सूचना पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। मुखिया पति शंभू साह ने निजी कोष से राहत का वितरण किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.