कौशाम्बी, मार्च 10 -- कोतवाली के सामने एक ऑटो पार्ट्स की दुकान है। दुकानदार ने इसके पीछे गोदाम बना रखा है। गोदाम के एक हिस्से में कूड़ा-कबाड़ पड़ा हुआ था। रविवार की दोपहर अचानक कबाड़ में आग लग गई। आग की लपट और धुंए का गुबार देख मौके पर पहुंचे लोगों ने कड़ी मशक्कत कर किसी तरह आग पर काबू पाया। दुकानदार ने बताया कि उसका अधिक नुकसान नहीं हुआ है। कबाड़ ही जला है। आरोप है कि अग्निशमन कर्मचारी जानकारी दिए जाने के बाद भी मौके पर नहीं पहुंचे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.