अररिया, मार्च 5 -- सोमवार की देर शाम पलासी प्रखंड के कुजरी गांव की घटना अनाज, कपड़ा, बर्तन, फर्नीचर सहित तीन लाख नुकसान का अनुमान पलासी (ए.सं)। पलासी प्रखंड के कुजरी पंचायत के कुजरी गांव में सोमवार की शाम आग लगने से पांच परिवार के छह घर जल कर राख हो गए। इस अग्निकांड में अनाज, कपड़ा, बर्तन, फर्नीचर सहित करीब तीन लाख की संपत्ति जलने के अनुमान है। हालांकि आग लगने के सही कारणों का पता नही चल पाया हैं। ग्रामीणों व दमकल की सहायता से आग पर काबू पाया गया। मिली जानकारी के अनुसार कुजरी गांव में सोमवार की शाम अचानक आग लगने से जुम्मन, रमजान, शमसाद, इस्माइल का आधा दर्जन घर जलकर राख हो गये। इस अग्निकांड की घटना में अनाज, कपड़ा, बर्तन, फर्नीचर आदि खासक हो गये। अग्निपीड़ितों ने बताया कि घटना की सूचना अंचल कार्यालय को दे दी गयी हैं। इधर सीओ सुशीलकांत सिंह ने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.