पटना, जनवरी 30 -- विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के नए समानता नियमों पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा रोक लगाए जाने के बाद इसके समर्थन और विरोध में प्रतिक्रिया आ रही हैं। वहीं, शीर्ष अदालत के आदेश से भड़के एक युवक ने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट कर भड़काऊ बयान दिया है। वीडियो वायरल होने के बाद बिहार पुलिस ने भी इस पर संज्ञान ले लिया है। पुलिस अब वीडियो में मौजूद शख्स की तलाश कर रही है। युवक ने अपना नाम रुद्र प्रताप कुशवाहा बताया है। वह वायरल वीडियो में वह देश में आग लगाने और सुप्रीम कोर्ट के जज के खिलाफ विवादित टिप्पणी करते हुए नजर आ रहा है। रुद्र प्रताप कुशवाहा ने अपने फेसबुक अकाउंट से गुरुवार शाम को यह वीडियो पोस्ट किया। इसमें वह गैर सवर्ण वर्ग के लोगों को यूजीसी नियमों के समर्थन में जागरुक होने की बात कहते हुए कई बार भड़काऊ टिप्पणी करते हुए ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.