जमशेदपुर, मई 28 -- जमशेदपुर। मानगो के दाईगुट्टू निवासी कृष्णा कुमार सिंह, जिन्होंने घरेलू विवाद के बाद खुद को आग लगाने वाले कृष्णा की इलाज के दौरान रिम्स में मौत हो गयी। पिछले दिनों उसने पारिवारिक विवाद में शरीर में आग लगा ली थी। उसका इलाज रांची स्थित रिम्स में चल रहा था। घटना पिछले बुधवार सुबह की है। कृष्णा सिंह सीतारामडेरा स्थित पुरानी कार बिक्री शोरूम में कार्यरत था। ड्यूटी से लौटने के बाद वे घर पर ही थे। सुबह अचानक उन्होंने केरोसिन उड़ेलकर आग लगा ली। सूचना मिलते ही परिजन और पड़ोसी किसी तरह आग बुझाकर उन्हें एमजीएम ले गए, जहां से डॉक्टरों ने उन्हें रिम्स रेफर कर दिया जहां उसकी मौत हो गयी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.