मधेपुरा, मार्च 31 -- ग्वालपाड़ा, निज प्रतिनिधि। प्रखंड के टेमाभेला पंचायत के वार्ड नौ में शनिवार की रात रात आग लगने से 10 घर और सामान जलकर राख हो गया। फायर ब्रिगेड दस्ता ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। रात के वक्त घरों में आग लगने से अफरा- तफरी मची रही। बताया गया कि शनिवार को देर रात ग्रामीण नवीन ठाकुर के घर से अचानक आग की लपटें उठने लगी। हादसे के समय गांव के लोग गहरी नींद में सोए हुए थे। आग की तपिश से घर के लोगों की नींद खुली। घर में आग लगने का पता चलते ही परिवार के लोग शोर मचाने लगे। शोर सुनकर गांव के लोग जाम हो गए। आग की तेज लपटों के कारण गांव के लोग आग के करीब जाने की हिम्मत नहीं जुटा सके। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आस- पास के घरों को भी अपनी चपेट में ले लिया। इस बीच सूचना मिलते ही दमकल की तीन गाड़ियों से पहुंच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.