महाराजगंज, मार्च 18 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। निचलौल थाना क्षेत्र के अरदौना गांव में हाइटेंशन तार में शॉर्ट सर्किट से निकली चिंगारी से मवेशियों के बाड़े में आग पकड़ ली। आग तेज धूप और पछुआ हवा के चलते कुछ ही देर में विकराल रूप ले ली। वहीं ग्रामीण आग पर जब तक काबू पाने का प्रयास करते तब तक आग की चपेट में आने से वाहन समेत चार मवेश जल गए। मौके पर एक मवेशी की मौत हो गई। वहीं तीन मवेशी की हालत नाजुक बनी हुई है। हादसे के बाद पीड़ित परिवार में चीख पुकार मची रही। जानकारी के मुताबिक अरदौना निवासी रोहित यादव, जगदीश यादव और पुरुषोत्तम यादव पशुओं को पालने के लिए गांव से सटे उत्तर वसूली नहर पटरी के किनारे झोपडी डालकर पशु बाड़ा बनवाएं थे। जहां पर यह लोग पशुओं को पालने के साथ ही वाहन भी खड़ा करते थे। वही पशु बाड़े के पास से होकर गुजरी हाइटेंशन तार के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.