सीवान, जुलाई 10 -- भगवानपुर हाट, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र में महमदा गांव में मंगलवार की रात मच्छर भगाने वाली अगरबत्ती की चिंगारी से पलानी में आग लगने से एक वृद्ध की जलने से मौत हो गई। मृतक रामदयाल महतो का पुत्र रामवचन महतो बताया जाता है। स्थानीय लोगों ने बताया कि आधी रात के बाद पलानी में आग लगने से कुछ लोगों ने लपटों को निकलते देख शोर मचाना शुरू कर दिया। लोगों के शोर मचाने पर जबतक ग्रामीण आग पर काबू पाते तबतक वृद्ध की जलने से मौत हो गई। लोगों ने आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड को दी। सूचना मिलने पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग बुझाया। वृद्ध की जलने से मौत होने से पत्नी देवंती देवी व अन्य परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल हो गया था। परिजनों के चीत्कार से माहौल गमगीन हो गया। इसकी सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह, पीएसआई छपित कुमार चौबे पु...