पूर्णिया, मई 11 -- भवानीपुर। भवानीपुर नगर पंचायत के शिशवा गांव में आग लगने से एक परिवार का दो घर जलकर राख हो गया। पीड़ित फुलेश्वर शर्मा के पुत्र मंजुल शर्मा ने बताया कि आग लगने से घर सहित घर में रखा सभी सामान जलकर नष्ट हो गया। वहीं तीन पालतू मवेशी की भी जलकर मौत हो गयी। पीड़ित परिजनों ने बताया कि आग लगने के कारण का पता नहीं चल सका है। उसने बताया कि देर संध्या अचानक घर मे आग पकड़ ली। आग लगने के बाद जब तक पीड़ित परिजन कुछ समझ पाते तब तक आग ने भीषण रूप ले लिया था। आसपड़ोस के लोग मौके पर पहुंचकर काफी मशक्कत बाद आग पर काबू पाया। स्थानीय लोग जब तक आग बुझाने में कामयाब होते तबतक दो घर एवं उसमें रखा सभी सामान जलकर राख हो गया। घटना के बाद से पीड़ित परिजनों में मातम छाया हुआ है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.