सीवान, फरवरी 21 -- सीवान, निज प्रतिनिधि। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सियाड़ी मठिया गांव में गुरुवार को आग लगने से करीब डेढ़ लाख रुपये की संपत्ति का नुकसान हो गया। आग लगने का कारण घर के ऊपर से गुजरे हाईटेंशन तार से निकलने वाली चिंगारी बतायी जा रही है। बाल गोविन्द यादव ने बताया कि घर में बुधवार को परिवार की एक लड़की की शादी थी। इसमें सभी व्यस्त थे। बारात बिदा करने के बाद दोपहर को अचानक आग लगने की जानकारी हुई। इस घटना में गेंहू, राशन सहित करीब डेढ़ लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया। बताया कि बाद में इस घटना की जानकारी डॉयल 112 को दी गयी। मौके पर पहुंची टीम जांच पड़ताल की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.