पीलीभीत, मई 12 -- पूरनपुर, संवाददाता। रसोईघर में खाना बनाने के दौरान अचानक आग लग गई। इससे महिला चपेट में आकर झुलस गई। बचाव में आया पति भी झुलस गया। सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस ने सिलेंडर को बाहर निकाला और आग को बुझाया। इसके बाद लोगों को राहत मिल सकी। इधर आग लगने से घर भी पूरी तरह से जल गया। घर में रखा सामान भी राख हो गया। कोतवाली क्षेत्र के गांव गजरौला खास के रहने वाले कपिल वर्मा की पत्नी मालती देवी दोपहर में घर की रसोई में खाना बना रही थी। अचानक से सिलेंडर में आ लग गई। जब तक वह कुछ समझ पाती आग से उनके कपड़े जलने लगे। चीख पुकार पर कपिल भी पहुंच गए और आग को बुझाने का प्रयास करने लगे। अचानक से घर में कोहराम की आवाज सुनकर पास के रहने वाले उनके चचेरे भाई प्रशांत भी आग को बुझाने पहुंच गए। आग बुझाने के प्रयास में वह गिर पड़े और उनका एक पैर ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.