खगडि़या, जून 27 -- महेशखूंट। एक प्रतिनिधि थाना क्षेत्र के बड़ी झिकटिया में मिडिल स्कूल के पास बुधवार की लरात आग लगने से एक घर जलकर राख हो गया। आग कैसे लगी पता नहीं चल सका है। घटना की जानकारी देते हुए गृहस्वामी वीपीन राम राम ने अगलगी की घटना मे अनाज, कपड़े व मवेशी का चारा सहित सभी सामान जलकर राख हो गया। पीड़ित वीपीन राम ने घटना की जानकारी देते हुए गुरुवार को बताया कि वे अपने बासा पर से बुधवार की रात झिकटिया गांव स्थित घर सोने चला गया। करीब 12 बजे घटना की सूचना मिली कि मीडिल स्कूल स्थित घर मे आग लग गई है। सभी परिवार घटनास्थल पर पहूचे तो मे आंखों के सामने उसका घर धू-धूकर जल रहा था। सथानीय लोगों की मदद से काफी मशक्कत बाद आग पर काबू पाया गया। घटना की जानकारी महेशखूंंट पुलिस को दी गई। घटना की सूचना मिलते ही 112 की पुलिस टीम घटना स्थल पर पहुंचकर घट...