रुद्रपुर, अप्रैल 15 -- खटीमा, संवाददाता। आग लगने से आधा दर्जन से अधिक ग्रामीणों की आठ एकड़ से अधिक गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। सूचना पर पहुंची फायर बिग्रेड ने बमुश्किल आग पर काबू पाया। मंगलवार को आजाद नगर रतनपुर में गेहूं के खेतों में आग लग गई। सूचना पाकर प्रभारी अग्निशमन अधिकारी सुभाष जोशी के निर्देशन में फायर यूनिट घटना स्थल पर पहुंची। आग गेहूं के खेतों के बीच में लगी थी, वाहन का पहुंचना संभव नहीं था। लोगों ने ट्रैक्टर हैरो से फायर लाइन काटी एवं स्थानीय लोगों के सहयोग से फायर यूनिट द्वारा झाड़ियां मारकर आग को बुझाया गया तथा अन्य खेतों में फैलने से रोका गया। आग से राजेंद्र सिंह बोरा के 8 बीघा, गिरीश सिंह के 7 बीघा, किरन के 5 बीघा, रूप सिंह के 5 बीघा, दुर्योधन के 5 बीघा, श्याम सिंह के 5 बीघा, सुसेंद्र सिंह के 6 बीघा, लक्ष्मण सिंह महर के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.