हरदोई, फरवरी 10 -- संडीला। नगर पालिका परिषद कार्यालय परिसर में आपदा प्रतिक्रिया प्रशिक्षण एवं अग्निशमन अभ्यास कार्यक्रम कराया गया। जिसका उद्देश्य आपातकालीन परिस्थितियों में कर्मचारियों को सजग, सक्षम एवं प्रशिक्षित बनाना रहा। प्रभारी फायर सर्विस भंवर सिंह एवं कॉन्स्टेबल एस.के. गौतम ने आग से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। आग मुख्य रूप से ठोस पदार्थ, तरल पदार्थ एवं गैस से लगने वाली होती है और हर प्रकार की आग को बुझाने के लिए अलग-अलग उपाय अपनाए जाते हैं। प्रशिक्षण में यह भी बताया गया कि आग लगने की स्थिति में घबराने के बजाय संयम से काम लेना चाहिए। गैस सिलेंडर में आग लगने पर सबसे पहले गैस की सप्लाई बंद करने, गीले कपड़े का उपयोग करने तथा तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना देने की सलाह दी गई। ईओ अनिरुद्ध कुमार, जेई सिविल गौरव शुक्ला, जेई जल अमित कुम...