गिरडीह, मार्च 29 -- गावां, प्रतिनिधि। गावां प्रखंड के सायरा जंगल में महुआ चुनने के दौरान कुछ लोगों ने जंगल में आग लगा दी। इससे सैकड़ों पेड़ जल गए। इस घटना में महावीर मंदिर का झंडा भी चपेट में आ गया। आग गुरुवार को ही लगाई गई थी जो शुक्रवार तक जारी थी। ग्रामीणों ने बताया कि वन विभाग और पुलिस को सूचना देने के बाद भी आग बुझाने के दिशा में कोई पहल नहीं की गई। इससे ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीणों ने महुआ चुनने के दौरान आग लगानेवाले लोगों को चिन्हित कर कार्रवाई की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.