पूर्णिया, मार्च 17 -- जानकीनगर, एक संवाददाता। जानकीनगर थाना क्षेत्र के सहुरिया सुभाय मिलीक पंचायत के वार्ड 12 के तिनकोनमा में शनिवार की देर रात बिजली शॉर्ट सर्किट से आग लगने के बाद गृह स्वामी कृष ऋषि देव बुरी तरह से झुलस गया था। जिसका इलाज मेडिकल कॉलेज मधेपुरा में चल रहा था। इलाज के दौरान रविवार की देर शाम मेडिकल कॉलेज मधेपुरा में उनकी मौत हो गयी। उनके परिजनों ने जानकारी देते हुए बताया कि घर में आग लगने के दौरान कृषि ऋषि देव बुरी तरह से झुलस गया था जिसका इलाज मेडिकल कॉलेज मधेपुरा में चल रहा था लेकिन रविवार की देर शाम में इलाज के दौरान अस्पताल में ही मौत हो गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.