अयोध्या, मार्च 28 -- अमानीगंज,संवाददाता। खण्डासा थाना क्षेत्र के गद्दौपुर गांव में बुधवार देर रात अज्ञात कारणों से लगी आग में झुलस कर एक बछड़े की मौत हो गई व एक बछिया झुलस कर घायल हो गई। मवेशियों व गृहस्थी के सामान बचाने के चक्कर मे गृहस्वामी भी झुलसकर घायल हो गये। रात मे करीब दस बजे छप्पर में अचानक आग लग गई,जब-तक लोग आग पर काबू पाते समूचा छप्पर जलकर राख हो गया। आग में रखा ठेला व गृहस्थी का सामान भी जलकर खाक हो गया। गृहस्वामी कस्तूर चंद्र पांडेय छप्पर में बंधे मवेशियों को बाहर निकालते समय पीठ और कंधे पर झुलस गए। स्थानीय लेखपाल व क्षेत्रीय पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल करते हुए तहसील प्रशासन को अपनी रिपोर्ट प्रेषित की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.