चाईबासा, जनवरी 3 -- चाईबासा। कुमारडूंगी थाना अंतर्गत कुंडियाघर गांव निवासी 81 वर्षीय सवानी बोदरा की इलाज के दौरान सदर अस्पताल में मौत हो गई। वह शुक्रवार को शाम में आग तापने के दौरान गंभीर रूप से झुलस गई थी। जानकारी के अनुसार शुक्रवार के शाम लगभग 6 बजे अपने घर में आग ताप रही थी ।इसी दौरान उसके कपड़े में आग लग गई ।जब तक आग बुझाई जाती वह काफी झुलस गई थी। उसे रात के लगभग 9,15बजे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान शनिवार को सुबह 5बजे उनकी मौत हो गई । घटना की सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस सदरअस्पताल लाई और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने पोस्टमार्टम हाउस लाई। परिजनों ने बताया शुक्रवार को आग तापने के दौरान झुलस गई थी, इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि घटना के समय घर पर कोई नहीं था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.