आरा, नवम्बर 15 -- -मुफस्सिल थाने के चंदा गांव की शुक्रवार की रात शॉट सर्किट के कारण लगी आग -गाय और बछड़े को बचाने के चक्कर में झुलसी महिला, चल रहा इलाज आरा। जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चंदा गांव में शुक्रवार की रात आग की चपेट में आने से एक महिला बुरी तरह झुलस गई। उस हादसे में एक गाय और बछड़े की मौत हो गई। वहीं, दो अन्य बछड़े भी गंभीर रूप से झुलस गए हैं। झुलसी महिला चंदा गांव निवासी अशोक यादव की 28 वर्षीय पट्टी धनवर्ती देवी है। उनका इलाज सदर अस्पताल में कराया जा रहा है। महिला के देवर उमेश यादव ने बताया कि मड़ई में गाय और तीन बछड़े बांधे गए थे। तभी शॉट सर्किट के कारण मड़ई में आग लग गई। आग लगता देख उसकी भाभी गाय और बछड़े को बचाने गई। उसमें वह बुरी तरह झुलस गई। वहीं, आग की चपेट में आने से एक गाय और बछड़े की मौत हो गई। दो बछड़े भी गंभीर र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.