बुलंदशहर, जून 19 -- जहांगीराबाद कोतवाली क्षेत्र में बुलंदशहर-अनूपशहर स्टेट हाईवे पर ड्राइवर को नींद की झपकी आने पर बुधवार तड़के करीब 5.30 बजे स्विफ्ट कार पुलिया से टकराकर आग का गोला बन गई। ड्राइवर समेत कार सवार परिवार के दो दपंति और एक मासूम सहित पांच की मौत हो गई। जबकि किशोरी घायल हो गई। मृतक सहसवान बदायूं से शादी समारोह में शामिल होकर दिल्ली जा रहे थे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर गहरा दुख जताते हुए मृतकों के परिजनों को प्रति शोक संवेदना व्यक्त की है। जहांगीराबाद कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रामफल सिंह ने बताया कि बदायूं के सहसवान क्षेत्र के खैरपुर बल्ली निवासी परिवार दिल्ली के होजरानी मालवीय नगर में रहता है। कार सवार छह लोग सहसवान में एक शादी समारोह में शामिल होकर दिल्ली लौट रहे थे। जहांगीराबाद कोतवाली क्षेत्र में चांदोक दोराहा क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.