नई दिल्ली, जुलाई 10 -- इंग्लैंड की महिला क्रिकेट टीम के खिलाफ भारतीय महिलाओं ने 5 टी-20 मैच की सीरीज में 3-1 की अजेय बढ़त बना ली है। इस तरह भारतीय महिलाओं ने सीरीज अपने नाम कर लिया है। सीरीज का अब एक मात्र मैच बचा है। अपनी स्पिन गेंदबाजी से इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज में ऐतिहासिक जीत में बाएं हाथ की स्पिनर राधा यादव की अहम भूमिका रही है। उन्होंने कहा है कि टीम कोई बड़ी उपलब्धि हासिल करने के लिए प्रतिबद्ध थी। बाएं हाथ की स्पिन जोड़ी राधा (2/15) और श्री चरणी (2/30) के साथ-साथ अनुभवी दीप्ति शर्मा (1/29) ने मिलकर पांच विकेट लिए, जिससे इंग्लैंड की टीम चौथे मैच में सात विकेट पर 126 रन ही बना सकी। भारत ने 17 ओवर में लक्ष्य हासिल करके पांच मैचों की श्रृंखला में 3-1 की अजेय बढ़त बना ली। राधा ने मैच के बाद संवाददाताओं से कहा, ''इस बार का विश्वास...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.